राधेश्याम सोनी बने फतेहाबाद जनसंघर्ष समिति के संयोजक

Fatehabad Street Mail

फतेहाबाद: जागरूक नागरिकों की एक बैठक में आरटीआई कार्यकर्ता राधेश्याम सोनी को फतेहाबाद जनसंघर्ष समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने श्री सोनी के सक्रिय सामाजिक योगदान और जनहित के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में यह तय किया गया कि फतेहाबाद जनसंघर्ष समिति जिले में नागरिक सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण और पारदर्शी प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करेगी। संयोजक राधेश्याम सोनी ने बताया कि समिति फतेहाबाद में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पहल करेगी, जिनमें प्रमुख रूप से रेल टिकट बुकिंग काउंटर की स्थापना, फतेहाबाद में रेलवे लाईन लाना, जिला पुस्तकालय के लिए भूमि आवंटन करवाना, साइकिल ट्रैक और आदर्श पार्क का निर्माण, डिवाइडरों के बीच हरियाली विकसित कर शहर को स्व’छ और सुंदर बनाना, बाईपास पर स्ट्रीट लाइटें लगवाना, आधुनिक सीवरेज लाइन बिछवाना तथा वर्षा जल संरक्षण के प्रोजेक्ट शुरू करवाना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समिति फतेहाबाद में बागवानी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु भी प्रयास करेगी, जिससे जिले में शिक्षा और कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी। श्री सोनी ने कहा कि समिति का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से फतेहाबाद को हरियाणा का एक आदर्श और स्व’छ शहर बनाना है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *