प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह व सांसद शैलजा करेंगी नेतृत्व
फतेहाबाद। लोकतंत्र को धोखा देकर तथा जनता के वोटों को चुरा कर बार बार सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ आगामी 06 दिसम्बर को फतेहाबाद जिले में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने बताया कि आगामी 06 दिसम्बर को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होंगे तथा ‘वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान’ के तहत भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। इसी दौरान राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सांैपा जाएगा। अरविन्द शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय धरने प्रदर्शन का नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह व कांग्रेस की राष्ट्र्रीय महासचिव एवं सांसद बहन कुमारी शैलजा स्वयं करेंगी अरविन्द शर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शन में जिले के तीनों विधायकों सहित सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कांग्रेसजन बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशभर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान’ चलाया हुआ है। जिसके माध्यम से वह कई प्रदेशों में भाजपा की पोल पट्टी खोल चुके हैं। सबूतों के साथ जनता को दिखाया गया है कि किस प्रकार वोटर लिस्ट के साथ छेड़छाड़ वोटों को चोरी कर सत्ता हथियाने का काम किया जा रहा है। इसी के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा आम जनता को जागरूक भी किया जा सके